ताज़ा ख़बरें

सडियापानी में “मिशन अमृत संचय” और पानी के महत्व के बारे में बताया

खास खबर

सडियापानी में “मिशन अमृत संचय” और पानी के महत्व के बारे में बताया

खण्डवा//जिला प्रशासन द्वारा संचालित मिशन अमृत संचय के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत सडियापानी में जल संचय अभियान सम्बंधी प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर शिक्षिका नीतू ठाकुर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचय एवं पर्यावरण संतुलन के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है और उसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उपयंत्री सौरभ जगताप ने “मिशन अमृत संचय” के उद्देश्यों पर विस्तार से समझाईश दी। उन्होंने जल संरक्षण के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपायों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जल संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!