ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान‘ के तहत गर्भवती महिलाओं की जाँच की

खास खबर

‘प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान‘ के तहत गर्भवती महिलाओं की जाँच की

खण्डवा//प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए जिला अस्पताल खण्डवा भेजकर उनकी निःशुल्क सोनोग्राफी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कवरेज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाईयां दी जाती हैं, ताकि मातृ मृत्यु दर मंे कमी लायी जा सके। उन्होंने बताया कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की श्रेणी में वे महिलाएं आती हैं, जो कि एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, पूर्व सिजेरियन प्रसव, जुड़वा बच्चे, गर्भ में उल्टा बच्चा, पूर्व में गर्भपात, पूर्व में जन्मे शिशु में जन्मजात विकृति, कम वर्ष व 35 वर्ष से अधिक उम्र में गर्भधारण होना, अधिक बच्चे होना तथा टीबी, गुर्दे, हृदय रोग, मलेरिया, एचआईवी, हैपेटाइटिस बी जैसे रोगों से ग्रसित हैं। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग कर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने, पौष्टिक आहार लेने व संस्थागत प्रसव कराने की समझाइश दी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!