ताज़ा ख़बरें

*राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में लहरों के राजा तैराकी संघ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम*

*राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्राची सोनी एवं कृष्णा रघुवंशी का राष्ट्रीय स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन*

*राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में लहरों के राजा तैराकी संघ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम*

*राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्राची सोनी एवं कृष्णा रघुवंशी का राष्ट्रीय स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन*

*प्राची सोनी ने दो रजत एवं कृष्णा रघुवंशी ने भी एक रजत पदक और एक कांस्य पदक प्राप्त किया*

खंडवा। राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में लहरों के राजा तैराकी संघ के लिए बहुत ही उपलब्धी वाला रहा प्राची सोनी का एक बार फिर राष्ट्रीय स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ |जिसने दो रजत पदक एक कांस्य पदक प्राप्त किया।  समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा के ही कृष्णा रघुवंशी ने भी एक रजत पदक और एक कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतीक्षा तिवारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया इस उपलब्धि पर कोच अरविंद सिंह सचदेवा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर में की गई थी जिसमें पूरे मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया वही खंडवा के लिए यह प्रथम अवसर था कि जहां लहरों के राजा तैराकी संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पांच प्रदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है इस उपलब्धि पर लहरों के राजा तैराकी संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक राजकुमार सिसोदिया ने हर्ष व्याप्त किया, इस उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक एवं मंत्री कुंवर विजय शाह, महापौर अमृता अमर यादव, कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल छाया मौरै, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, राजपाल सिंह तोमर, समाजसेवी सुनील जैन, गजेंद्र मालवीय, गोपी सोनी, गणेश वाघमारे ,करण सिसोदिया,संजीव सोनी, अनिल रघुवंशी, भारत जगताप, रवि मौर्य, रणधीर जांगिड़ ने उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!