
कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में शाला प्रबंधकारिणी की बैठक सम्पन्न
—
खण्डवा//श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में उत्कृष्ट स्कूल के सभाकक्ष में किया गया। बैठक से पूर्व कलेक्टर श्री गुप्ता ने उत्कृष्ट स्कूल परिसर का भ्रमण किया एवं संस्था में होने वाले निर्माण कार्यों के सम्बंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान इस शिक्षा सत्र में बोर्ड कक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए। शाला प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अरझरे, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुश्री वर्षा शिवपुरे, उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह चौहान, डाइट प्राचार्य श्री केशव पाराशर, एम.एल.बी. प्राचार्य श्रीमती ज्योत्सना सोनी, शाला पालक समिति की अध्यक्षा श्रीमती साजिदा अंसारी एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे.






