
**पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में ढाई क्विंटल नकली मावा जांच सरकारी लेब चालू करने की मांग की=शिवसेना **
*आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं सहन करेगी शिवसेना*
खंडवा। जिला कलेक्टर के आदेश पर ओंकारेश्वर पवित्र नगरी में कई वर्षों से दुकानदारों व्दारा नकली मावे के पेडे विक्रय करने का व्यवसाय कई वर्षों से जिला प्रशासन की नाक के नीचे चलता रहा। ऐसे ही व्यवसाय खंडवा जिले में चल रहे है। म.प्र. फुड विभाग द्वारा इस संबंध में जांच नहीं की जा रही है जबकि खंडवा जिले में जांच हेतु एक वेन भी है जो धूल खा रही है। यह आरोप लगाते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा ओंकारेश्वर आस्था का केन्द्र है जहां पर नकली मावे के पेडे बे रोकटोक विक्रय करने का व्यवसाय किया जा रहा है तथा संपूर्ण खंडवा जिले में भी किया जा रहा है। उक्त कार्य में सांठ गांठ प्रतीत होती है जबकि खंडवा में शासकीय लेब है किंतु उसके बाद भी प्रायवेट लेब में सेंपल भेजे जा रहे है। जो कि भ्रष्टाचार को संकेत करते है अतः उक्त संबंध में संपूर्ण खंडवा जिले में मावे एवं उससे निर्मित खाद्य सामग्री की नियमित रूप से जांच की जाकर संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जावे।







