
मुनि संघ के सानिध्य में सेठी नगर में सभी के कल्याण हेतु आयोजित हुआ आचार्य छत्तीसी मंडल विधान।

मुनि संघ की उपस्थिति में चातुर्मास का महत्वपूर्ण पिच्छि परिवर्तन महोत्सव आज।
खंडवा।। नगर में धर्म प्रभावना में हेतु चातुर्मास कर रहे उपाध्याय विश्रुतसागर ,मुनि निर्वेद सागर जी महाराज तीर्थ सिद्धवरकुट की वंदना करने के पश्चात बडवाह सनावद होते हुए खंडवा सेठी नगर पहुंचे। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को उपाध्याय विश्रुत सागर मुनी निर्वेद सागर एवं आराध्य सागरजी महाराज के सानिध्य में सेठी नगर चंद्रप्रभु जैन मंदिर में आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए किया गया, विदित होवे उपाध्याय संघ चातुर्मास हेतु खंडवा मे विराजमान है, गुरू भ्राता मुनि आराध्यसागरजी महाराज का खंडवा में अल्प प्रवास पर संघ के साथ दीक्षा दिवस के इस अवसर पर मुनिश्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट कार्यक्रम आयोजित हुये, संघ की आहारचर्या सेठीनगर मे संपन्न हुई, कार्यक्रम पश्चात् दोपहर मुनिसंघ का विहार सराफा जैन धर्मशाला के लिए भव्य जूलूस के रूप मे हुआ,
मुनि सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि चातुर्मास समापन पिच्छी परिवर्तन महोत्सव 9 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे सराफा जैन धर्मशाला में धार्मिक उत्साह एवं पूजन के साथ आयोजित होगा, समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, विजय सेठी, दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबड़ा अविनाश जैन, कैलाश पहाड़िया, पंकज जैन महल, अर्पित जैन, पंकज सेठी ने पीच्छि परिवर्तन महोत्सव के अवसर पर सभी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया गया, धार्मिक दृष्टि से पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम चातुर्मास का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है, इस अवसर पर मुनिराज अपनी मोरपंख से निर्मित पिच्छिका को चयनित श्रावक को प्रभावना हेतु सौंपकर नवीन नवनिर्मित पिच्छिका ग्रहण करते हैं, शनिवार आयोजित कार्यक्रम मे बडी संख्या मे धर्मानुरागी बंधुओं ने पूजा ,अर्चना,विधान में पुण्यार्जन किया, कार्यक्रम में विजय सेठी,संतोष सेठी, पंकज सेठी, सुनील काला,पंकज जैन,रमेश सेठी,कैलाश जैन , डा.पंकज जैन ,कांति जैन उपस्थित रहे।












