जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
37 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 30 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 29.10.25 को कुल 15 गिरफ़्तारी, 36 जमानती वारंट, 66 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 29.10.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना जावर के आरोपिया रमा बाई पति शोभाराम बलाही उम्र 45 साल निवासी ग्राम पिपल्याफूल के कब्जे एक प्लास्टिक की केन मे 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शऱाब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी राकेश पिता बाबूलाल चौहान जाति बंजारा उम्र 35 साल निवासी ग्राम शिवर के कब्जे से क प्लास्टिक की कैन मे करीबन 10 ली कच्ची महुंआ शराब कीमती 900/- रूपये की जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 29.10.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 13 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 5900/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 29.10.25को कुल 37 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 19 प्रकरणों मे 29 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 06 प्रकरण मे 06 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरण मे 02 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 13 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,502 1 minute read









