Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में त्योहार के दिन सड़क हादसे ने छीनी दो जिंदगियां


मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सुबह-सुबह एक हादसा सामने आया जहां एक ही गांव के दो युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक पर सवाल तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। गांव में दीपावली पर्व की खुशियों की जगह अब मातम पसरा हुआ है।
जानकारी अनुसार यह दर्दनाक हादसा सिवनी जिले के घंसौर-धनोरा थाना क्षेत्र के बीच का है। केवलारी-कहानी मार्ग स्थित पुल के नीचे मोटरसाइकिल सहित 3 युवक ग्रामीणों को सुबह-सुबह घयल अवस्था में मोटर साइकल सहित पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल घंसौर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दो युवक की मौत हो चुकी है और एक युवक गंभीर घायल है, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनादौन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जबलपुर रेफर कर दिया।
तेज रफ्तार ने ली जान,
पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पल के नीचे गिर गई थी। आशंका जताई जा रही है कि हादसा देर रात हुआ होगा, जिस वजह से लोगों का ध्यान पुल के नीचे नहीं गया। तीनों युवक घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अगरियाकला के गुगलई गांव के बताई जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विशित पिता लखनसिंह 25 वर्षीय और आशीष पिता रमेश उइके 22 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। तीसरा साथी ओमप्रकाश पिता अजब सिंह 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!