
दीपावली की पूर्व संध्या पर वोकल फाॅर लोकल का संदेश देने के लिए मंत्री श्री शाह पहुंचे घंटाघर सामग्री खरीदने।
दीपावली पर गुब्बारे खरीद बच्चों को बांट कर खुशियां बांटी।
खंडवा।। दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेश के लोकप्रिय जनजातिय कल्याण मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह शाम को घंटाघर क्षेत्र में पहुंचे और फुटपाथ पर बैठे लोगों से मिट्टी के दिए, झाड़ू, लक्ष्मी जी की कमल पर बेठी प्रतिमा, धानी, पतासे, गुब्बारे एवं मयूर पंख खरीदे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर एवं स्वदेशी अभियान को आम जन तक पहुंचने के लिए मंत्री विजय शाह ने घंटाघर क्षेत्र से दीपावली की सामग्री खरीद कर एक संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह ने कहा कि जब हमारा देश आत्मनिर्भर होगा तभी विकसित होगा आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आप सभी की सहभागिता आवश्यक हें। अगर हम सब मिलकर रेहडी पटरी वाले लघु और कुटीर उद्योगों में बनने वाले स्वदेशी सामान को खरीदेंगे तो निश्चित रूप से भारत जल्द ही आत्मनिर्भर बन जाएगा। बाजार में मंत्री श्री शाह का अनोखा अंदाज देखने को मिला जिसमें दीपावली में खुशियां बांटने का संदेश दिख रहा था। मंत्री श्री शाह ने दीपावली की सामग्री के साथ ही बच्चों के गुब्बारे एवं मयूर पंख खरीदे और खुशियां बांटते हुए उन्होंने बच्चों को मयूर पंख और गुब्बारे भेंट किये। चल रहे यातायात के नियमों का पालन करते हुए मंत्री श्री शाह ने अपनी फोर व्हीलर गाड़ी कंट्रोल रूम में खड़ी कर टू व्हीलर के माध्यम से घंटाघर क्षेत्र पहुंचे थे। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह के साथ प्रवक्ता सुनील जैन नगर निगम मेयर इन काउंसिल के सदस्य अनिल वर्मा बाबा, सोमनाथ काले, पलास बावरा, संतोष कुमरावत भी साथ थे।












