
मंत्री श्री शाह ने दीपोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ।
खण्डवा। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं हरसुद क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुंवर विजय शाह ने रोशनी तथा खुशी के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का महान पर्व है, जो हमें आपसी एकता, भाईचारा और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाल और सुखी हो। साथ ही विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे तथा उनके जीवन में खुशियाँ आयें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दीपावली महोत्सव पर मंत्री श्री शाह ने प्रदेशवासियों के सुख, समृ़िद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रकाश का पर्व सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में भी उजाला लायेगा।












