ताज़ा ख़बरें

भारतीय डाक विभाग का दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी ‘निमाड़ पेक्स 2025 “का आयोजन

खास खबर

भारतीय डाक विभाग का दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी ‘निमाड़ पेक्स 2025 “का आयोजन

खण्डवा//भारतीय डाक विभाग द्वारा दिनांक 17.10.2025 एवं 18.10.2025 का दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी ‘निमाड़ पेक्स 2025 ” का आयोजन अरविंद कुमार नितीन कुमार स्कूल खंडवा में किया जा रहा है। माननीय सुश्री प्रीति अग्रवाल, पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र इंदौर के मुख्य आतिथ्य में फिलाटेली प्रदर्शनी का उदघाटन किया किया गया। इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा संत श्री श्री 1008 श्री केशवानंद जी महाराज धुनीवाले दादाजी की स्मृति में विशेष आवरण कवर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में श्री धुनीवाला आश्रम पब्लिक ट्रस्ट खंडवा की ओर से बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए, जिनकी पासबुकों का वितरण अतिथियों द्वारा बालिकाओं को किया गया। इस अवसर पर स्टेम्प डिजाइन प्रतियोगिता पत्र लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 250 प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील आर्य पत्रकार पं मयंक पाराशर माय स्टैमप जारी किये गये कार्यक्रम में आयोजक श्री आसिम खान प्रवर अधीक्षक डाकघर खंडवा डाकसंभाग के साथ श्री धुनीवाला आश्रम पब्लिक दस्ट खंडवा के द्रस्टी एडवोकेट श्री सुभाष नागौरी एवं ट्रस्टी श्री शांतनु दीक्षित उपस्थित रहें। आभार प्रदर्शन श्री आर के भालसे सहायक अधीक्षक डाकघर द्वारा किया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!