
गंगधार/झालावाड़(आबिद मंसूरी)

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत पीएचसी गंगधार का नेशनल असेसमेंट राष्ट्रीय स्तर के निरिक्षण डॉ मिथलेश सोनबर रायपुर (छत्तीसगढ़) , डॉ संदीप कुमार लठवाल सोनीपत (हरियाणा) व जिला नोडल अधिकारी NQAS डॉ अरविन्द नागर उपमुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ उपस्थित रहे| खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास जैन ने बताया की राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम के अंतर्गत पीएचसी का निरीक्षण दो दिवस में दिनांक 6, 7 अक्टूम्बर को पूरा हुआ जिसमें टीम ने 6 विभागों का निरीक्षण किया , आईपीडी, ओपीडी, लेबर रूम, लेब व सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमो का निरीक्षण किया | राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम की तैयारी पिछले 6 माह से समस्त स्टाफ द्वारा किया जा रही थी। निरीक्षण के बाद सभी सेवाओं की क़्वालिटी में विस्तार होगा। निरीक्षण में डॉ हर्षित सैनी , डॉ निशा गोरा , डॉ मनीषा मीणा, डॉ बालकिशन जिंदल , महेश पारेता , बीएचएस दिनेश वर्मा , पीएचएस सुमन यादव व खंड टीम से पुष्पेंद्र कुमार व पीएचसी की समस्त आशाये, एएनएम , स्टाफ मौजूद रहा








