
विगत दिनों विजय वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस के पार्षद गौतम पाणीग्राही द्वारा निगम के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट के बाद नाराज निगम कर्मी आरोपी पार्षद पर कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल में चले गए थे।जिसके बाद निगम की सफाई सहित अन्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी।

मामले की जानकारी लगते ही महापौर संजय पांडे ने धरना स्थल पर पहुंच हड़ताली कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे हड़ताल वापस लेने की अपील की। संजय पांडे ने कहा कि निगम प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है और आरोपी पार्षद पर विधिवत FIR दर्ज कर ली गई है।
महापौर ने कहा कि कर्मचारी व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं , जनप्रतिनिधियों को उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए ।












