ताज़ा ख़बरें

किशोर दा की पुण्यतिथि पर 13 अक्टूबर को प्रातः समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

दो दिवसीय राष्ट्रीय "किशोर कुमार सम्मान" कार्यक्रम 13 और 14 को।

किशोर दा की पुण्यतिथि पर 13 अक्टूबर को प्रातः समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

दो दिवसीय राष्ट्रीय “किशोर कुमार सम्मान” कार्यक्रम 13 और 14 को।

सुविख्यात गीतकार प्रसून जोशी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव किशोर सम्मान पुरस्कार से करेंगे अलंकृत।

खंडवा।। देश के महान गायक हरफन मोला कलाकार किशोर दा के जन्म अगस्त 4 अगस्त एवं 13 अक्टूबर उनकी पुण्यतिथि पर उनकी जन्मस्थली खंडवा में किशोर सम्मान के साथ गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति का आयोजन किया जाता है। समाजसेवी व किशोर संस्कृत प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष पुरस्कार प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखन एवं कवि उत्तराखंड के दन्या गांव में जन्मे प्रसुन जोशी को 14 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं जनप्रतिनिधि गण संगीत निशा के कार्यक्रम में किशोर राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत करेंगे। सुप्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी जिन्हे तारे ज़मीन पर मां और रंग दे बसंती गीतों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है उन्हें कला साहित्य और विज्ञापन के क्षेत्र में प्रमुखता से जाना जाता है। श्री जोशी ने प्रमुख रूप से तारे ज़मीन पर,रंग दे बसंती, दिल्ली 6, फना और हम तुम जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार का यह आयोजन वर्षों पूर्व भोपाल में आयोजित होता था लेकिन प्रदेश के मंत्री डॉक्टर कुमार विजय शाह के प्रयासों से यह सम्मान अब उनकी जन्मस्थली खंडवा में ही लगातार प्रदान किया जा रहा है प्रमुख रूप से देश के महान कलाकार अमिताभ बच्चन,शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, जावेद अख्तर, दिलीप कुमार,धर्मेंद्र, सलीम खान सहित अन्य फिल्म हस्तियों को इस सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है। संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा जिला प्रशासन, खंडवा के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड, खंडवा में किया जाएगा। दोनों दिनों की प्रस्तुतियाँ शाम 7 बजे से आयोजित होगी संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने बताया कि पहले दिन 13 अक्टूबर को स्थानीय किशोर गायकों द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी। इसी दिन इंदौर के श्री अनिल शर्मा एवं बैंड श्रोताओं के लिए किशोर कुमार के यादगार नगमे प्रस्तुत करेंगे। सुनील जैन ने बताया कि 13 अक्टूबर किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर निगम प्रशासन एवं किशोर प्रेरणा मंच के तत्वाधान में समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा वही शाम 7:00 बजे पुलिस ग्राउंड पर गीत संगीत का आयोजन होगा। मुख्य समारोह 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में होगा जिसमें मुख्यमंत्री संस्कृति मंत्री और जनप्रतिनिधिगण राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मुंबई के सुविख्यात गीतकार प्रसून जोशी को विभूषित करेंगे। इस अवसर पर मुंबई के प्रसिद्ध गायक हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। समारोह में संगीत के साधक एवं कलाप्रेमी श्रोताओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मुख्यमंत्री श्री यादव के मुख्य अतिथि में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री, जनजातीय कार्य एवं गैस राहत विभाग डॉ. कुँवर विजय शाह एवं सांसद, खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल, विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधायक, पंधाना श्रीमती छाया गोविंद मोरे, महापौर खंडवा सुश्री अमृता अमर यादव, खंडवा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश बानखेडे की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!