खरगोनमध्यप्रदेश

कसरावद में आनंद अल्पविराम कार्यशाला का हुआ आयोजन

खरगोन त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

कसरावद में आनंद अल्पविराम कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन 17 सितंबर 2025। राज्य आनंद संस्थान द्वारा कसरावद जनपद पंचायत सभागार में अलग-अलग विभागों के 50 कर्मचारियों के लिए आनंद अल्पविराम कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में वीडियो और गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

 

कार्यशाला के मुख्य अतिथि कसरावद एसडीएम श्री सत्यैन्द्र बैरवा ने कहा कि कार्य को खुश होकर और समय सीमा में करेंगे तो तनाव कम होगा और आनंद महसूस होगा। उन्होंने कहा कि आनंद संस्थान के गतिविधियां व कार्यक्रम प्रदेश भर में सराहनीय है। यह प्रदेश देश का प्रथम राज्य बन चुका है जहां आनंद विभाग का गठन किया गया है।

 

जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रीना किराड़े ने कहा कि जीवन को आनंद से जीने के लिए समय प्रबंधन करें और कम संसाधन में भी खुश रहें। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक केबी मंसारे एवं गणेश कानडे ने सत्र लिया। इस अवसर पर लखन चौहान, सुधीर सराफ, राकेश पटेल बीसी, जन अभियान परिषद के कालुसिंह मंडलोई, रमेश चक्रवर्ती, विद्या दुबे एवं राकेश वर्मा उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!