नवीन प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 17 सितंबर 2025। शासकीय आईटीआई सेगांव में 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्माजी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सुनील क्षेत्रे द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और औजार, उपकरण एवं मशीनों पूजन किया गया। प्राचार्य श्री क्षेत्रे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर और देवताओं का दिव्य शिल्पकार माना जाता है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और व्यवसाय में सफलता व तरक्की मिलती है। कारीगर, इंजीनियर और उद्योग से जुड़े लोग इस दिन अपने औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा करते हैं।
इस अवसर पर नवीन प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ प्रशिक्षणार्थी द्वारा मिलकर नवीन प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को भगवान विश्वकर्मा का फोटो उपहार के रूप में दिया गया। प्राचार्य द्वारा संस्था में नवीन नियुक्त हुए श्री सुनील बछाने सहायक वर्ग-3 तथा सुश्री सुलेखा प्रशिक्षण अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। अंत में कंप्यूटर ऑपरेटर श्री सुनील चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रशिक्षणार्थियों के साथ संस्था के प्रशिक्षक श्री गिरीश चौहान, श्री सूरज साहू, सुश्री ग्रेसी सोनवे उपस्थित रहे।