खरगोनमध्यप्रदेश

जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्श समिति की बैठक का हुआ आयोजन

खरगोन त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्श समिति की बैठक का हुआ आयोजन

 

📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन 17 सितंबर 2025। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में गत दिवस जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्श समिति (डीएलबीसी) की बैठक गत दिवस कलेक्टरेट सभाग्रह में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, आरबीआई एलडीओ श्री विनय मोरे, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री विजेंद्र पाटिल, एलडीएम श्री सुमेर सिंह सोलंकी सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी एवं वाणिज्यिक बैंकों, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक तथा ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्व-सहायता समूह क्रेडिट लिंकिंग की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम तथा पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में बैंकों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बैंक विभागीय समन्वय से समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करें ताकि जिले में वित्तीय समावेशन को गति मिले। बैठक में कहा गया कि सभी बैंक, नाबार्ड, आरबीआई और शासकीय विभाग मिलकर किसानों, महिला समूहों, लघु उद्यमियों एवं शहरी गरीबों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहयोग करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!