राजस्थान

आम आदमी पार्टी की मीटिंग आयोजित हुई l

चौमहला/झालावाड़(आबिद मंसूरी)

आम आदमी पार्टी डग विधानसभा की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें नव संगठन निर्माण को लेकर सदस्यता जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई तथा,आगामी नगर निकाय पंचायतों,नगर परिषदों एवं नगर निगमों में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी एवं जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से सरकार के समक्ष रखने की चर्चा हुई।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत कुछ दिनों पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप जी पाठक के आदेशानुसार राजस्थान में संगठन को खत्म कर नई कार्यकरणीणी के लिए सभी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी धीरज जी टोकस एवं सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज के निर्देशन में सभी जिलों में कॉर्डिनेटर नियुक्त कर हर विधानसभा में मीटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए थे जिसको देखते हुए आज पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव,पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अंशुल पटेल,पूर्व जिला सचिव महावीर गौर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत पटेल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सद्दाम खान,पूर्व किसान संयुक्त सचिव बालू सिंह,नारायण सिंह,रघुनाथ मेहर,सोनू कहार,दीपक प्रजापत,राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!