राजस्थान

डग थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार l

डग/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
डग में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध देशी पिस्टल जब्त
जिला पुलिस का अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान जारी l

झालावाड़ जिले के डग कस्बे में डग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त की हैl

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डग थानाधिकारी भँवर सिंह के नेतृत्व में डग पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

रविवार को डग थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान कस्बा डग के खेल ग्राउंड के पीछे खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया l
डग पुलिस ने आरोपी गोपालसिंह पुत्र गंगाराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी डोलीसरना, थाना डग, को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना डग में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

कार्रवाई में : डग थानाधिकारी भंवरसिंह, कांस्टेबल बिजेश कुमार, विनोद कुमार, विष्णु एवं मुकेश की भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!