
- उत्तर प्रदेश: सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अभिजीत कुमार मेरठ के नए एसपी देहात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार, आईपीएस अभिजीत कुमार को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है
| अधिकारी का नाम | बैच | वर्तमान पद | नया पद
|—|—|—|—|
- | श्री देव रंजन वर्मा | आईपीएस-आरआर-2011 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, नियन एवं ग्रंथ, लखनऊ। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ। |
- | डॉ० सतीश कुमार | आईपीएस-आरआर-2013 | सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ। | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० |
- | श्री अभिजीत कुमार | आईपीएस-आरआर-2020 | अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज। | अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद मेरठ। |
- | श्री अतुल कुमार श्रीवास्त्व | आईपीएस-एसपीएस-0 | पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, रानपुर। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर। |
- | श्रीमती ममता रानी चौधरी | आईपीएस-एसपीएस-0 | पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, लखनऊ। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ। |
- | श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह | आईपीएस-एसपीएस-0 | पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, अमेठी। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर। |
- | श्री त्रिगुण बिसेन | आईपीएस-एसपीएस-0 | पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद। |
मेरठ के एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया है और फिलहाल उन्हें वेटिंग में रखा गया है। उनकी नई तैनाती कहाँ होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह फैसला पूर्व विधायक संगीत सोम के साथ उनकी लगातार चल रही नोकझोंक के बाद लिया गया है। हाल ही में, भूनी टोल प्लाजा पर एक फौजी के साथ मारपीट के बाद हुए हंगामे के दौरान भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।










