

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर छपारा नगर के अब्दुल कलाम वार्ड के अखाड़ा चौक से जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए तकिया वार्ड से वापस होकर बस स्टैंड पहुंचा,यहां से होते हुए संजय कॉलोनी पहुंचा।
नगर के अलग-अलग स्थान में स्टॉल लगाकर लोगों ने मिठाइयां बांटी। वहीं संजय कॉलोनी चौराहा पर कौमी एकता की मिसाल देखने को मिला जहां हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को पानी की बोतल बांटी और उनका स्वागत किया। कई जगह गांव में लंगरों का आयोजन भी किया गया। लंगर में लोगों को भोजन भी कराया गया।
छपारा पहुंचीं एसपी,लिया जायजा
ईद मिलादुन्नबी की कानून व्यवस्था का जायजा लेने एसपी शिमला प्रसाद छपारा पहुंचीं। यहां उन्होंने छपारा नगर का जायजा लिया। इस दौरान लखनादौन एसडीएम, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा एसडीओपी अपूर्व भलावी भी उनके साथ मौजूद रहे। शांतिपूर्ण ढंग से छपारा में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया गया।








