
त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553
बीते 27 अगस्त से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामान पर लगाया गया 50% टैरिफ लागू हो गया है। ट्रंप के इस फैसले का अलग-अलग तरह से लोग विरोध कर रहे हैं। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में गणेश पांडाल में एक पोस्टर सबका ध्यान खींच रहा है।
स्वदेशी और विदेशी प्रोडक्ट्स की लिस्ट लगाई प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से लगाए गए पोस्टर में लिखा है। आओ स्वदेशी अपनाएं, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं।
बीजेपी ने कहा: ये टैरिफ WTO का असर है गणेश पांडाल में स्वदेशी के पोस्टर को लेकर मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता शैलेन्द्र शर्मा ने कहा, स्वदेशी जागरण मंच भारत की बहुत पुरानी संस्था है जिसमें मैने भी वर्षों पूर्व काम किया है। टैरिफ की आज जो घटना हो रही है। यदि आप लिंक करें तो WTO (वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के तहत डंकल प्रस्ताव हुए थे। जिसके तहत पूरे देशों में बाजार खोलने के लिए WTO बना था।
सभी देशों को उसमें शामिल किया जाना था। लेकिन भारत में 90 के दशक में जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय स्वदेशी जागरण मंच ने विरोध किया था और बहुत लंबा आंदोलन चलाया था। तब से ही यह बात चलती रही है। आज वह इतने सालों बाद सतह पर आई है। ये WTO के ही असर हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति अपने परिवार के व्यक्तिगत हितों के लिए भारत के खिलाफ उपयोग कर रहे हैं।
शैलेन्द्र शर्मा ने कहा, स्वदेशी जागरण मंच का यह आग्रह आज का नहीं हैं ये आग्रह पुराने हैं। कि हम अपने देश, अपने गांव शहर में बने प्रोडक्ट का उपयोग करें। हमारे गांवों में पहले जैसा होता था कि उसी गांव में लोहार, बढ़ई, कुम्हार वहीं हैं उनके व्यवसाय चलते रहें। और यदि हम उद्यमी हैं तो हमें भी कोशिश करना चाहिए कि वर्ल्ड कॉम्पटीशन में दुनिया के बाजार खुले हुए हैं। इस बाजार में अगर मैं कोई उत्पाद बनाता हूं तो वो इस लेवल के हों कि वह खुद बनाकर अपने देशवासियों को उपलब्ध कराऊं।











