
गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दिनांक 13.09.25 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संदर्भ में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ एवं अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) चौमहला बृजपाल दान चारण के निर्देशन में दिनांक 25.08.25 एवं 26.08.25 को क्रमशः न्यायालय परिसर, चौमहला एवं तहसील परिसर गंगधार में नालसा मॉड्यूल मेगा विधिक चेतना शिविर एवं डोर-स्टेप काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया।
कनिष्ठ सहायक चेतन मोरी ने बताया कि डोर-स्टेप काउंसलिंग कैंप में राजीनामा योग्य दीवानी,राजस्व, फौजदारी के लंबित प्रकरणों के साथ साथ न्याय क्षेत्र में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्री लिटिगेशन के प्रकरणों में काउंसलिंग पैनल सदस्य अधिवक्ता मो.असगर अली एवं एहसान मो. मंसूरी द्वारा पक्षकारों के मध्य काउंसलिंग करवाई जाकर राजीनामा के माध्यम से उनके प्रकरण का निस्तारण का प्रयास किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में पंचायत समिति डग द्वारा प्रशासन गांवों के संग अभियान की तर्ज पर शिविर भी लगाया गया जिसमें पंचायत समिति डग के वरिष्ठ सहायक नारायणदत्त शर्मा, वीडीओ चौमहला उम्मेद सिंह, वीडीओ गंगधार पुनम चंद शर्मा,कनिष्ठ सहायक राहुल राठौर, ऑपरेटर आशीष शर्मा एवं ने भाग लिया साथ ही कैंप में चिकित्सा विभाग द्वारा मुफ्त चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें नर्सिंग स्टॉफ MN राजेश दिनकर एवं लैब टेक्नीशियन महेश मीणा ने पक्षकारान एवं आमजनों की जाँच की गई एवं आवश्यक दवाईयां दी। कृषि विभाग से शुभम पाटीदार ने फसल बीमा योजना और कृषि से संबंधित अन्य जानकारियां दी।







