
चौमहला/झालावाड़
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी राजस्थान मदन मोहन राजोर द्वारा चौमहला निवासी सुनील नाहर को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति डग ब्लॉक अध्यक्ष पर मनोनीत किया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति झालावाड़ जिला अध्यक्ष अंशुल पटेल ने बताया कि सुनील नाहर के कार्य और मेहनत को देखते हुए उन्हें डग ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथी संगठन के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार एवं उन्हें मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की गई। सुनील लहर के डाक ब्लॉक अध्यक्ष घोषित होने के बाद उनके चाहने वालों द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर ओर मिलकर बधाई प्रेषित की गई।








