जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
आर्म्स एक्ट प्रकरण मे 01 आरोपी सहित 22 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 21 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 20.08.25 को कुल 16 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई वारंट, 35 जमानती वारंट, 82 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 20.08.25 को थाना नर्मदानगर के आरोपी लाखन सिंह पिता भोलाराम जाति मीणा उम्र 55 साल निवासी गांधीनगर थाना करालीया जिला विदिशा के द्वारा उसकी लायसेन्सी 315 बोर की बन्दूक से वीडियो बनाने के लिये हवाई फायर किया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 125 बी एन एस एवं 25(9) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 20.08.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना मूंदी के आरोपी राजु पिता गंगाराम जाति टाकिया उम्र 35 साल निवासी बोरानी के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब करीब 10 लीटर कीमती 800/- रूपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 20.08.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8000/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 20.08.25 को कुल 22 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 19 प्रकरणों मे 20 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरण मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 03 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,541 1 minute read













