ताज़ा ख़बरें

*ऑल इंडिया लिनेस क्लब*ने आज डॉक्टरों का सम्मान किया

खास खबर

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा**

*ऑल इंडिया लिनेस क्लब*
लीनेस मल्टीपल सरगम –2
खण्डवा//लीनेस डिस्ट्रिक्ट mp -1 कृष्णिका लीनेस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर की अध्यक्ष लीनेस रीना गुप्ता ने बताया कि आज डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर सभी सम्मानित डॉक्टर्स का सम्मान उनके स्थान पर जाकर किया गया ।
डॉ. ओ .पी. जुगतावत सर सिविल सी.एम.ओ. का सम्मान किया गया साथ ही
डॉ.बबली उबेजा मेम,डॉ.संजय श्रीवास्तव सर,डॉ. महेश पटेल सर,डॉ. गौरव अग्रवाल सर,डॉ रुपाली गुप्ता जी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर एरिया ऑफिसर अनीता पिल्ले जी ने स्वागत उद्बोधन दिया ओर कहा की 1 जुलाई को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूम में मनाया जाने वाला ये खास दिन बंगाल के पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. बिधान चन्द्र राय की जयंती ओर पुण्यतिथि क को याद करते हुए मनाया जाता हे एवं भगवान इस पृथ्वी पर हर जगह मौजूद नहीं रह सकते इसलिए उन्होंने डॉक्टर को बनाया है। आप वह दीपक हे जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशमय करते हैं।रीना गुप्ता ने कहा डॉक्टर रात दिन सेवा में लगे रहते है अपनी परवाह किए बिना सबका भला चाहते हैं।क्लब सचिव अंजली रेवतानी ने बताया डॉक्टर की लगन और समर्पण महान है हम हमेशा डॉक्टर्स के ऋणी रहेंगे।डी.चेयर पर्सन तान्या खेटपाल ने कहा .. सभी डॉक्टर्स हमेशा सलामत रहे ,
आभार कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने माना ओर कहा डॉक्टर्स की सेवा को शत शत नमन:
इस अवसर पर वीणा अठोंत्रा, शुभा शर्मा, नेहा कश्यप, रुपाली सोलंकी, सीमा जैन, मंजू नामदेव और समाजसेवी कमल नागपाल उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!