
बड़ौद थाना प्रभारी के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम मीडियाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
बड़ौद- पुलिस थाने में पदस्थ थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी की लगातार शिकायतें, कार्यप्रणाली ओर पत्रकार मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करने के विरोध में नगर के पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बड़ौद थाने में लगभग एक वर्ष से अधिक समय से पदस्थ थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी कार्यप्रणाली के चलते कई शिकायतें की गई। नगर के जनप्रतिनिधि, आमजन एवं पत्रकारों द्वारा एसडीओपी, एडीशनल एसपी, एसपी को कई बार शिकायत की गई। किंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। नगर में अवैध धंधों की जब मीडिया कर्मियों द्वारा समाचार प्रकाशित किया जाता है तो उन्हें धमकाया जाता हे। वहीं 28 जून को शांति समिति की बैठक में सार्वजनिक रूप से कहा कि सुन लो पत्रकारों किसी भी प्रकार का समाचार प्रकाशित किया तो मुझे न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। इस अवसर पर संयुक्त पत्रकार संघ के महेंद्र जैन, निशांत शर्मा, साबिर शेख, मनोज महाजन दिलीप जैन, मेघराज मोदी, अंकित गोलू गर्ग, राजेंद्र जैन, राजपाल सिंह राजपूत, श्याम जायसवाल, फखरुद्दीन नटवर सिंह राजपूत सुनील चौहान, चिंटू राजपूत, जावेद मुल्तानी आदि मौजूद थे।










