उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुज़फ्फरनगर में चाची ने ही लुटवा दी नाबालिग भतीजी की इज्जत, दो युवकों ने किया कुकर्म

मुज़फ्फरनगर में चाची ने ही लुटवा दी नाबालिग भतीजी की इज्जत, दो युवकों ने किया कुकर्म

मोरना। देर शाम खुले में शौच के लिए गयी चाची ने नाबालिग युवती को भी साथ मे ले लिया, जहां दो युवकों ने नाबालिग को दबोच लिया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीडि़ता को नग्न अवस्था मे छोड़कर फरार हो गये। घायल पीडि़ता को परिजनों ने जंगल से बरामद किया। घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। पिता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग पुलिस से की हैभोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके घर के बराबर में दूसरे भाई का मकान है, जिसकी पत्नी मेरे बच्चों की रिश्ते में चाची लगती है। पड़ौसी कई दिनों से बाहर काम पर गया हुआ है। शुक्रवार को रात्रि 10 बजे महिला घर आयी और मेरी 17 वर्षीय पुत्री को शौच जाने के बहाने अपने साथ पास में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले गयी, जहां पर गांव के ही दो युवक घात लगाये खडे थे, जिन्हें देखकर नाबालिग पुत्री घबरा गयी और अपनी इज्जत बचाकर वहां सेभागने लगी तभी दोनों युवकों सहित चाची ने युवती को जबरदस्ती पकड लिया और लात-मुक्को व थप्पडों से मारा-पीटा फिर आरोपी पीडि़ता को जंगल में ले गये, जहाँ दोनों युवकों ने पीडि़ता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।काफी देर बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी, तो परिजन उसको तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे। आहट सुनकर दोनों युवक पीडि़ता को नग्न अवस्था में छोडकर फरार हो गये। पीडि़ता ने परिजनों को बीती सारी घटना बतायी। घटना को लेकर परिजनों मे रोष व्याप्त हो गया। शनिवार को पीडि़त पक्ष के दर्जनों व्यक्ति थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!