ताज़ा ख़बरें

*बाईपास के निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा ओवर ब्रिज पर हुआ यातायात सामान्य*

*बाईपास के निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा ओवर ब्रिज पर हुआ यातायात सामान्य*

 

 

इंदौर के बाईपास पर अर्जुन बरोदा ओवर ब्रिज पर यातायात सामान्य हो गया है। वाहनों की अब सामान्य रूप से आवाजाही हो रही हैं।

 

अर्जुन बरोदा पुल के निर्माण कार्य के चलते इंदौर बायपास पर यातायात प्रभावित न हो, इसे सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वे लंबे समय तक यहीं मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं यातायात की निगरानी की और आवश्यक निर्देश भी मौके पर दिये।

 

प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाया। उन्होंने कहा कि आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित रखी जाए। रात के समय NHAI को प्रभावित क्षेत्र में सड़क मरम्मत का कार्य प्रभावी ढंग से करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!