जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 4930 जलदूतों का किया पंजीयन
जनपद स्तर पर प्रशिक्षण संपन्न
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपदों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति ग्राम से 3-4 जलदूतों बनाने के निर्देश दिये गए थे। इन जलदूतों को जनपद स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 25 जून 2025 को प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जल संरक्षण के विविध उपायों, जन जागरूकता फैलाने की विधियों, सामाजिक कार्यों में सहभागिता तथा जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत ये जलदूत अपने-अपने ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे और ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
जनपदवार आंकड़ों के अनुसार, बड़वाह में 957 के लक्ष्य के विरुद्ध 1042, भगवानपुरा में 343 के लक्ष्य के विरुद्ध 394, भीकनगांव में 465 के विरुद्ध 525, गोगांव में 327 के विरुद्ध 372, कसरावद में 732 के विरुद्ध 783, खरगोन में 360 के विरुद्ध 407, महेश्वर में 624 के विरुद्ध 673, सेगांव में 159 के विरुद्ध 220 तथा झिरन्या में 433 के विरुद्ध 514 जलदूतों का पंजीयन किया गया। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य 4400 के विरुद्ध जिले में कुल 4930 जलदूतों का पंजीयन किया गया है।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश