Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी – एलपीजी आपूर्ति को लेकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

सिवनी। वर्तमान भू-राजनैतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी आयात में आई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन को प्राथमिकता के आधार पर केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सुनिश्चित किया जाए।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार चिकित्सा संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं को छोड़कर अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, मॉल, औद्योगिक इकाइयाँ, फैक्ट्री तथा बड़ी मात्रा में एलपीजी का उपयोग करने वाले संस्थानों को फिलहाल कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिवनी श्री रवि कुमार मुकाशी की अध्यक्षता में संचालित किया जाएगा।

कंट्रोल रूम में निम्न अधिकारियों एवं ऑपरेटरों से संपर्क किया जा सकता है—
रवि कुमार मुकाशी – 6261124256
प्रसन्न यादव – 8109800788
लेखराम बिसेन – 9179203787
प्रद्युम रजक – 7909363224
अभिलाष डहेरिया – 9399062730

इसके अतिरिक्त जिले के सभी अनुभागों में खंडस्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। साथ ही गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष दल का गठन किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!