एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनातंर्गत विभिन्न घटकों के लिए आवेदन आमंत्रित
📝🎯खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न घटकों जैसे फल क्षेत्र विस्तार आम, अमरूद, अनार, नींबू वर्गीय फसल, संकर सब्जी एवं मसाला क्षेत्र विस्तार, पुष्प एवं प्याज क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती पॉली हाउस, शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग, शेडनेट हाउस में सब्जी/गुलाब की खेती, जैविक खेती वर्मी बेड इकाई तथा कृषि यंत्र 20 पीटीओ एचपी तक ट्रैक्टर, पावर टीलर, पॉवर नेपसेक स्प्रेयर, फल बंच कंवर, वीड मेट, इको फ्रेंडली लाईट ट्रेप, सोलप क्रॉप ड्रायर के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
उप संचालक उद्यान विभाग ने बताया कि इच्छुक कृषक MPFSTS पोर्टल पर अपनी कृषक आईडी से योजना से संबंधित आवेदन कर सकते हैं। हितग्राहियों का चयन 1 जुलाई 2025 को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, खसरा बी-1, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो एवं जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने-अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उप संचालक उद्यान ने जिले के सभी पात्र कृषकों से समय पर आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
3 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
3 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
3 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
3 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
3 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
3 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
4 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा