सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण के लंबित प्रकरणों का करें निराकरण-कलेक्टर सुश्री मित्तल
कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा
📝🎯खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने 23 जून को टीएल बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, सहायक कलेक्टर श्री जामदार फरहान इरफान, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार आगास्या, सुश्री पूर्वा मण्डलोई एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान गुणवत्ता के साथ करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समय-सीमा में निराकरण नहीं हुआ तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें और समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सभी अधिकारियों को जिले के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित गति लाने के निर्देश दिए। सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण के लंबित प्रकरणों को लेकर कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि कोई भी नामांतरण प्रकरण एक माह से अधिक लंबित न रहे। साथ ही नक्शों में बटांकन की प्रक्रिया का भी सघन निरीक्षण किया जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यदि इस कार्य में लापरवाही पाई गई है तो संबंधित तहसीलदारों पर कार्यवाही की जाएगी। फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सुश्री मित्तल ने 05 जुलाई तक सभी लक्ष्यों की पूर्ति के लिए एसडीएम और पटवारियों को बैठक लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने अभिलेख दुरुस्ती के कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिन हितग्राहियों की तीसरी किस्त जारी हो गई है, उनके आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। स्वनिधि योजना की समीक्षा अगले दो सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं संबल योजना में कार्य संतोषजनक न होने पर बड़वाह जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डगवेल निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर महेश्वर और सेगांव के जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। भगवानपुरा सीडीपीओ द्वारा हाईकोर्ट में जवाब प्रस्तुत करने में देरी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने खाद्य विभाग को राशन वितरण के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया में तेजी लाने और घर-घर जाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने समग्र ई-केवाईसी में डुप्लीकेट नाम हटाने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने प्रधानमंत्री आवास योजना और जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी पीएचई के रिवाइज कार्य अगले सप्ताह प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
4 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश