ताज़ा ख़बरें

पॉलिटेक्निक में कॉलेज लेवल काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

पॉलिटेक्निक में कॉलेज लेवल काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
 महात्मा ज्योतिबा फुले पॉलिटेक्निक कॉलेज, खंडवा के प्राचार्य श्री ए.पी. साकल्ले ने बताया कि संस्था में प्रवेश हेतु कॉलेज लेवल काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन 18 जून से प्रारंभ हो चुके हैं। संस्था स्तर की काउंसलिंग में प्रवेश का प्रथम अवसर 2 जुलाई को रहेगा। इसके पश्चात प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संस्था स्तर की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 14 अगस्त रहेगी। सभी दसवीं पास छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए उक्त दिनांक में प्रातः 10ः30 से सांय 5ः30 बजे तक कॉलेज में उपस्थित होकर संस्था स्तर की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। संस्था प्राचार्य श्री ए.पी. साकल्ले ने बताया कि द्वितीय चरण के पश्चात रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग की जावेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!