जिला रोजगार कार्यालय खरगोन में 19 जून को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जिला रोजगार कार्यालय खरगोन द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से काउंटर वर्कफोर्स मेनेजमेंट प्रालि इंदौर द्वारा ऑपरेटर प्रोडक्शन के पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह ड्राइव 19 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर खरगोन में आयोजित होगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीति बाला सस्ते ने बताया कि आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, मैकेनिकल) व बीएससी उत्तीर्ण युवा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष वे प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठा सकते हैं। चयनित युवाओं को 23,500 रुपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएँ पीएफ और ईएसआई भी दी जाएगी। प्लेसमेंट ड्राइव में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक अंकसूचियों, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), आधार कार्ड, पैन कार्ड की मूल और छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क कर सकते हैं।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा