मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जिले को किया सम्मानित
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 जून को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में ‘ग्रामीण रंग, पर्यटन संग’ राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और रोज़गार के नए अवसरों को सशक्त करने के लिए किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण पर्यटन परियोजना के प्रचार प्रसार, ग्रामस्टे, होमस्टे योजना के विशेष सहयोग तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यटन गतिविधियों को जिले में बेहतर रूप से स्थापित करने में विशेष सहयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद हेतु खरगोंन जिले का चयन किया गया।
पर्यटन के नोडल अधिकारी श्री निरज अमझरे को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला, ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी उपस्थित रही ।
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति को सामने लाने के साथ ही आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के नए रास्ते खोलना है। ग्रामीण पर्यटन अब प्रदेश के विकास का सशक्त जरिया बन रहा है। सीईओ जिला पंचायत श्री आकाश सिंह ने बताया कि जिले के बोथु, केरियाखेड़ी, एवं नावडातोडी़ के होम स्टे के साथ ही जिले में 3 फार्म स्टे भी संचालित है जहाँ पर्यटक आकर ग्रामीण पर्यटन का अनुभव ले रहे है। प्रदेश के 37 जिलों में चल रही ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत 100 गांव चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 63 गांवों में कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब तक 294 होमस्टे बन चुके हैं, जिनमें से 241 सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा