माँ तुझे प्रणाम योजना के अन्तर्गत शहडोल संभाग के युवा दल ने किया महेश्वर का भ्रमण
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र शासन की योजना के अंतर्गत माँ तुझे प्रणाम शहडोल संभाग के डिण्डौरी, अनुपपुर, उमरिया, शहडोल जिले के चयनित युवा दल ने माड़व और औंकारेश्वर भ्रमण कर 05 जून को महेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद 6 जून को सुबह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध नगरी महेश्वर का भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस दल में संभाग के विभिन्न जिलों से चयनित 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक शामिल थे। भ्रमण के दौरान युवाओं ने नर्मदा तट पर स्थित महेश्वर किले, रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक, प्राचीन मंदिरों का अवलोकन किया। युवाओं ने स्थानीय इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विकास कार्यों की जानकारी ली।
जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवी दुबे ने बताया कि इस प्रकार की यात्राओं से युवा अपने राज्य की सांस्कृतिक विविधता को नजदीक से समझ पाते हैं, जिससे उनमें आत्मगौरव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। खेल अधिकारी श्रीमती दुबे ने युवाओं से मुलाकात कर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की स्थिति अवलोकन किया एवं दल के साथ भ्रमण कर उन का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ विभागीय ब्लॉक समन्वयक जितेन्द्र हिरवे, भानुप्रताप दंसौधी, पकंज बर्डे, अनिता हिरवे उपस्थित रही।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा