जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलश यात्रा निकाली, किया पौधारोपण
📝🎯 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा घुघरिया खेड़ी सेक्टर क्रमांक 2 के ग्राम मोहम्मदपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बावड़ी उत्सव का आयोजन कर गंगा माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गाे से होते हुए हठीले हनुमान मंदिर पर पहुंची। हठीले हनुमान मंदिर के पास स्थित प्राचीन बावड़ी का पूजन तहसीलदार एवं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुंदरलाल ठाकुर, जिला समन्वयक श्री विजय शर्मा, समाजसेवी श्री नरेंद्र सिंह चौहान, नितेश जाधम द्वारा किया गया। इस दौरान प्राचीन बावड़ी पर दीप दान कर मंदिर प्रांगण में ही पौधारोपण भी किया गया। बावड़ी उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत रात्रि में श्री हटीला हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया।