जिला जेल में आनंद अल्प विराम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शांत समय में अंतर्रात्मा की आवाज सुनें, सदमार्ग व सकतारात्म दिशा की मिलेगी प्रेरणा
📝🎯खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मप्र शासन आनंद विभाग द्वारा 23 मई जिला जेल में आनंद अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री विद्या भूषण प्रसाद ने कहा कि शांत समय में अंतर्रात्मा की आवाज सुनें, सदमार्ग और सकारात्मक दिशा की प्रेरणा मिलेगी।
जिला समन्वयक श्री केबी मंसारे ने आनंद विभाग के कार्यक्रम की दिशा में जीवन का लेखा जोखा सत्र जिसमें जीवन में निस्वार्थ मदद करने वालों को कृतज्ञता धन्यवाद देना और स्वयं भी दूसरों को मदद करने से आनंद की अनूभूति के उदाहरण बताए। बंदियों के जीवन में तनाव से मुक्ति तथा खुशहाल के लिए गतिविधियां कराई। अपराध मुक्त समाज निर्माण और दुनिया के जेल विहिन, देशों की जानकारी दी। नीदरलैंड, फिनलैंड, डेनमार्क, नार्वे, ग्रीनलैंड, स्वीडन जो दुनिया के खुशहाल देश हैं जहां अपराध नहीं के बराबर हैं।
मप्र भारत का पहला राज्य जहां आनंद खुशहाल जीवन व तनावमुक्त वातावरण के लिए आनंद विभाग मंत्रालय और हेप्पीनेस वालिंटियर कार्य कर रहे हैं। जीवन के आनंद पर तीस सेकंड ताली की गतिविधि संख्या ने सभी बंदियों को खूब हंसाया। शांत समय मौन का महत्व का चार प्रश्नों पर विचार लिए। यहां से छुटने के बाद बंदियों ने कहा हमारे गांव में ऐसा आनंद का कार्यक्रम करवाएंगे। यह जीवन जीने की कला सीखने को मिली आनंद विभाग द्वारा श्री प्रसाद का शाल श्रीफल पुष्प माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक जेल प्रभारी सुभद्रा ठाकुर, शिक्षक सुरेन्द्र गाडगे, आशीष गुप्ता, रमेश चक्रवर्ती का सहयोग रहा।