खरगोनमध्यप्रदेश

नगर पालिका ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुंदा नदी में चलाया सफाई अभियान

खरगोन ब्रेकिंग

नगर पालिका ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुंदा नदी में सफाई चलाया अभियान

 

📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

  शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जलीय स्त्रोत कुंदा नदी पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में कुंदा नदी में से गाद एवं कचरा निकाल कर कचरा वाहन में संग्रहित कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर भेजा गया। गाद एवं कचरे से ट्रेचिंग ग्राउंड पर प्रोसेस कर खाद तैयार की जावेगी। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा डोर टू डोर कचरा वाहनों को चेक किया गया। साथ ही शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं नालियों व नालों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कौल, सहायक यंत्री श्री कमलकांत जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी श्री अमित डामोर एवं आईईसी टीम सदस्य एवं नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!