खरगोनमध्यप्रदेश

दो हजार ग्रामीणों ने एक साथ ली जल संरक्षण की शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियान 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान-2025

 

दो हजार ग्रामीणों ने एक साथ ली जल सरंक्षण की शपथ

 

📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के तहत मप्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक विजय शर्मा निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक कालुसिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सेक्टर 05 खामखेड़ा में परामर्शदाता अमित मीणा व नवांकुर संस्था प्रभारी सोहन सेन द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। 24 अप्रैल को खामखेड़ा में रामलीला मंच पर कलाकारों, कमेटी और पांडाल में उपस्थित दर्शकों ने अनुमानित 02 जन-मानस ने एक साथ जल संवर्धन शपथ ग्रहण कर जन जागरण अभियान चलाया गया।

 

जन अभियान परिषद के अमित मीणा ने बताया कि जल ही जीवन है। जल बचाओ जीवन बचाओ आंदोलन को एक अभियान बनाकर गांव-गांव जाकर शपथ दिलाई जा रही है। जल संगोष्ठी, दीवार लेखन, बोरी बंधान, तालाब गहरीकरण, नदी स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों को साफ सफाई की जा रही है। साथ ही अनुपयोगी कुओं, बावड़ियों को निगरानी में रखकर जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा। इस दौरान सरपंच दिनेश गुर्जर, नत्थू मोरानिया, बलिराम मुकाती, धर्मेंद्र छापरिया, सन्तोष दोगाया सहित अन्य ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!