*प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग का 25 अप्रैल का खरगोन दौरा शोक के चलते निरस्त*
भोपाल/खरगोन, 24 अप्रैल 2025
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग का दिनांक 25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को प्रस्तावित खरगोन प्रवास अब निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण आतंकी हमले के मद्देनजर, शोक व्यक्त करते हुए लिया गया है।
मंत्री श्री सारंग ने इस भीषण हमले में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम – मण्डलेश्वर, कसरावद, मंडी प्रांगण का मंचीय कार्यक्रम, कलेक्टरेट की समीक्षा बैठक, मीडिया व पार्टी कार्यालय की बैठकें – अब स्थगित कर दी गई हैं। कार्यक्रम की अगली तिथि की सूचना यथासमय दी जाएगी।