ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने रेस्ट हाउस चांडा में विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने रेस्ट हाउस चांडा में विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठ

डिंडौरी : 23 अप्रैल, 2025

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज रेस्ट हाउस ग्राम पंचायत चांडा विकासखंड बजाग में अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। आज चांडा, बजाग में कलेक्टर ने म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा बैगाचक क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निवासरत युवा-युवतियों एवं अन्य हितग्राहियों के साथ-साथ उत्पादक समूह एवं स्व-सहायता समूह को बैगा विकास प्राधिकरण योजनाओं से लोगों को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार से जोडने के उद्देश्य से बैगा समुदाय के लोगों को राशि प्रदाय की गई।

इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत ग्राम तरच, सिलपिड़ी, तांतर, शीतलपानी, बोना, जल्दा, चांड़ा, खपरीपानी और खम्हेरा में सिलाई मशीन टूल किट, सोलर एल आई फिनिशिंग, ऑटो रिक्शा सेड, मिक्सर मशीन, आटा चक्की, कस्टम हायरिंग सेंटर सेड, मवेशी पालन शेड और वृक्षारोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

उक्त योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सत्यापन कराने हेतु सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री एके श्रीवास्तव, उपसंचालक पशु चिकित्सा श्री एचपी शुक्ला, सर्व शिक्षा अभियान जिला परियोजना समन्वयक श्री रावेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री दीपक आर्मो, पीएमजीएसवाय श्री डीएस ठाकुर आदि जिला प्रमुख अधिकारियों को तीन दिवस के अन्दर सभी अधिकारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इसी के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। इसी दौरान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी को ग्राम पंचायत चांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर, नर्स पदस्थ करने के निर्देश दिए। ताकि आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी उपचार सुलभता से प्राप्त हो सके।

बैठक में डीएफओ श्री पुनीत सोनकर, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, पीएचई श्री अफजल इमाम उल्ला, एलडीएम श्री रविशंकर सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा श्री एचपी शुक्ला, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री दीपक आर्मो, डीपीसी श्री रावेन्द्र मिश्रा, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री एके श्रीवास्तव, तहसीलदार बजाग श्री भरत सिंह बट्टे, सीईओ जनपद पंचायत बजाग श्री एमएल धुर्वे, कृषि विभाग डॉ. नेहा धूरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!