उज्जैनमध्यप्रदेश

*मक्सी रोड स्थित पुराने वर्कशॉप की भूमि पर हॉकर्स जोन के साथ निगम कर्मचारियों के लिए हाईराइज मल्टी का निर्माण होगा

*मक्सी रोड स्थित पुराने वर्कशॉप की भूमि पर हॉकर्स जोन के साथ निगम कर्मचारियों के लिए हाईराइज मल्टी का निर्माण होगा*

 

🎯 *त्रिलोक न्यूज चैनल*

 

उज्जैन। महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा मक्सी रोड ब्रिज के पास स्थित नगर निगम के पुराने वर्कशॉप का स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल पर छोटे-छोटे व्यापारियों, सब्जी बेचने वाले, फल फ्रूट बेचने वालों के लिए एक सुव्यवस्थित हॉकर्स जोन का निर्माण किया जाएगा जिससे व्यापारियों के साथ-साथ खरीदारी करने हेतु आने वाले नागरिकों को भी समस्या नहीं होगी इसलिए शीघ्र डीपीआर बनाई जाकर कार्य योजना प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए।

 

*महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हॉकर्स जोन का निर्माण इस प्रकार से किया जाए कि उक्त स्थल आम आदमी के द्वारा आसानी से संचालन हेतु लिया जा सके जहां पर छोटे-छोटे व्यापारी जिसमें सब्जी बेचने वाले, फल फ्रूट बेचने वाले सुव्यवस्थित ढंग से अपना व्यापार बिना किसी परेशानी के संचालित कर सके, प्रायः देखने में आता है कि छोटे-छोटे व्यापारियों हाथ ठेले वालो द्वारा अतिक्रमण किया जाता हे जिसके कारण व्यापारियों को निगम द्वारा हटाया जाता है, हॉकर्स जोन बनने से यह छोटे व्यापारी अपना व्यापार व्यवसाय आसानी से कर सकेंगे इसके लिए शीघ्र डीपीआर बनाई जाकर इसी वर्ष इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाए जाने के निर्देश दिए गए, इसी के साथ-साथ पुराने वर्कशॉप डिपो के पास नगर निगम के खेडक की भूमि और पीछे कर्मचारियों के पुराने क्वार्टर तीनों स्थलों का सर्वे और नपती की जाए की कितनी भूमि हो रही है शेष भूमि पर नगर निगम के कर्मचारियों के लिए हाई राइज मल्टी निर्माण हेतु ड्राइंग डिजाइन एवं डीपीआर बनाई जाने के निर्देश दिए गए।

*निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रजत मेहता, कार्यपालन यंत्री श्री पीसी यादव, जोनल अधिकारी श्री राजकुमार राठौर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!