24 अप्रैल को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…24 अप्रैल 2025 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक का आयोजन किया गया है। खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक में जिले के सभी विधायक, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में मजरे टोले विद्युतीकरण की कार्ययोजना एवं केन्द्र शासन द्वारा वित्त पोषित आरआरआरडीएस योजना की समीक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना शीर्ष 6084 अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा (अप्रारंभ कार्य), प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा एवं वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना पर, जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत अप्रारंभ कार्य किन्तु कार्य के विरूध्द राशि आहरण की समीक्षा, आयुष्मान योजना के तहत स्वीकृत राशि की समीक्षा, जिले में में ट्यूबवेल/हैंडपंप खनन के लक्ष्य की समीक्षा की जाएगी। साथ ही 28 फरवरी 2025 की दिशा में समीक्षा से शेष रहे बिन्दु पीएमश्री स्कूल एवं सीएम राईज स्कूल निर्माण एवं संचालन की समीक्षा, जिले में स्वीकृत एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा, सम्पूर्णता अभियान, धरती आबा योजना की समीक्षा आकांक्षी जिला/ब्लॉक की कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
*खंडवा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री को धारण करने की कराई गयी ड्रिल।*
21 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा वर्तमान मे क्षेत्र मे संचालित समस्त कावड़ यात्री कि तत्परता से शांति पूर्ण, सुरक्षा कवच कार्ड वितरित कर एवं पुलिस पेट्रोलिंग वाहन साथ रखकर कि जा रही संचालित।*
21 hours ago
गांधी भवन में बड़ी एलईडी पर देखा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
21 hours ago
नगर निगम के करोड़ों के विकास कार्यों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जांच की मांग
21 hours ago
संस्थापक स्व. पूनमचंद जी गुप्ता की पुण्यतिथि पर उपस्थित जनों ने दी श्रद्धांजलि।
21 hours ago
तिरंगे के साथ निकली युवा मोर्चा की अभिनंदन यात्रा, सागर आरतानी का जगह-जगह स्वागत।
21 hours ago
खंडवा के विकास के लिए महापौर अमृता अमर यादव की सक्रिय पहल, आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव।
21 hours ago
भगवा ध्वज का पूजन, हनुमान चालीसा का पाठ और संतों का आशीर्वाद लेकर निकली ‘जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा।
21 hours ago
पुलिस विभाग सिंहस्थ प्रशिक्षण: तनाव प्रबंधन हेतु हार्टफुलनेस का विशेष प्रशिक्षण।
1 day ago
कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को कराया जलपान