ताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

भोपाल में कल से निकलेंगी तिरंगा यात्राएं:14 अगस्त को कोलार में सबसे बड़ी यात्रा; स्कूल-कॉलेजों में हुए कार्यक्रम

भोपाल में कल से निकलेंगी तिरंगा यात्राएं:14 अगस्त को कोलार में सबसे बड़ी यात्रा; स्कूल-कॉलेजों में हुए कार्यक्रम

मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे
  • भोपाल में तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। - Dainik Bhaskar
भोपाल में तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं।

भोपाल में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान चल रहा है। शुक्रवार को स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वहीं, शनिवार से तिरंगा रैलियां निकलेंगी। सबसे बड़ी यात्रा कोलार से निकलेगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की कर्मश्री संस्था यह आयोजन कर रही है। जिसमें 40 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन शामिल होंगे।

अभियान को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बैठक भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया, यह अभियान तीन चरणों में चल रहा है। प्रथम चरण 8 अगस्त तक जिले में देशभक्ति के वातावरण एवं तिरंगे पर केंद्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, रंगोली, तिरंगा सजावट एवं प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। इस काम को जिला पंचायत सीईओ, डीईओ और नगर निगम अफसर कर रहे हैं। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक जिले में तिरंगा रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।

भोपाल के स्कूलों में तिरंगा अभियान से जुड़ी एक्टिविटी में शामिल छात्राएं और शिक्षिकाएं।

तीसरे चरण में सेल्फी अपलोड कर सकते हैं तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा। जिसमें घर एवं वाहनों पर तिरंगे फहराना, तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड करने एवं तिरंगे की दृश्यता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने को कहा है।

अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद कर रहा कार्यक्रम अभियान के चलते जिला पुरातत्व, पर्यटन और सांस्कृतिक परिषद जिले में कार्यक्रम कर रहा है। स्कूल और कॉलेजों में तिरंगा एक्टिविटी की जा रही है। परिषद के संयुक्त सचिव संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जन-जन को आजादी के पर्व से जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में कई कार्यक्रम कर चुके हैं। रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने राखियों को तिरंगा की आकृति भी दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!