खरगोनमध्यप्रदेश

प्रधान जिला न्यायाधीश ने सब जेल मंडलेश्वर एवं सब जेल महेश्वर का किया निरीक्षण

खरगोन ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधान जिला न्यायाधीश ने सब जेल मण्डलेश्वर एवं सब जेल महेश्वर का किया निरीक्षण

 

 📝  खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 22 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी द्वारा सब जेल मण्डलेश्वर व महेश्वर का निरीक्षण किया गया।

 

           निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जोशी द्वारा सब जेल मण्डलेश्वर व महेश्वर के विभिन्न बैरक में निरुद्ध बंदीगण के रहन-सहन, खान-पान, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, विधिक सहायता आदि विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्होंने पाकशाला, गोदाम, मुलाकात, विधिक सहायता कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सब जेल मण्डलेश्वर में विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जोशी द्वारा बंदियों को कानून से संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बंदियों से उनके अधिवक्ताओं एवं अपील के संबंध में जानकारी ली गई। वही श्री महेन्द्र सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मण्डलेश्वर द्वारा बंदियों को उनके जमानत से संबंधित अधिकारों के बारे में बताया।

 

       सब जेल मण्डलेश्वर में निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रीति जैन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर, श्री रूपेश शर्मा डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल, सुश्री निशा कौशल असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल, श्रीमती श्वेता मीणा सब जेल अधीक्षक मण्डलेश्वर एवं बंदीगण उपस्थित रहें। सब जेल महेश्वर में निरीक्षण के दौरान सुश्री दिव्या विश्वकर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश्वर, श्री बुद्धिविलास सब जेल अधीक्षक सहित जेल के बंदीगण उपस्थित रहेें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!