ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद में युवाओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर किया मंथन,

गर्व का विषय की आयोजित मिशन में खंडवा ने देश में दूसरा एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद में युवाओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर किया मंथन,

गर्व का विषय की आयोजित मिशन में खंडवा ने देश में दूसरा एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,

खंडवा ।। देश के विकास हेतु आवश्यक विषयों पर जनमानस के मत को महत्व देने हेतु प्रधानमंत्री श्री मोदी सदैव तत्पर रहते हैं, ताकि राष्ट्र हित में निर्णय सर्वसम्मति से लिए जा सकें। एक देश एक चुनाव से देश के विकास को गति मिलेगी। देश की रीढ़ युवा है, उनके विचारों के आधार पर एक देश एक चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो, यही हमारे माननीय प्रधानमंत्री की आकांक्षा है। उक्त विचार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा संसद के प्रथम दिन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में प्रतिभागी युवाओं के समक्ष व्यक्त किए, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 में भारत को विकसित करने के पुरजोर प्रयास किया जा रहे हैं उसमें एक देश एक चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, को लेकर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ सोमपाल सिंह ने की। आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजपाल सिंह तोमर थे, श्री तोमर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक दल, कार्यकर्ता बार-बार होने वाले चुनाव में संलग्न रहने के कारण उनकी ऊर्जा बंट जाती है। एक राष्ट्र एक चुनाव के होने से शेष ऊर्जा राष्ट्र के विकास के काम आएगी। राष्ट्र के विकास में राष्ट्र निर्माण में शिक्षा महत्वपूर्ण है और एक देश एक चुनाव का विचार शिक्षित युवाओं के द्वारा जमीन से आए इस हेतु युवा संसद का प्रयास सराहनीय है।संस्था प्राचार्य डॉ सोमपाल सिंह ने बताया कि पूरे देश में सर्वाधिक पंजीयन में खंडवा जिले को द्वितीय तथा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत 1016 युवाओं में से 150 युवाओं का चयन दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया, यहां के विजेता 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा सांसद भोपाल में खंडवा बुरहानपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय युवा संसद के नोडल अधिकारी प्रो चंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि इस युवा संसद में खंडवा एवं बुरहानपुर जिले के 18 से 25 वर्ग के युवाओं ने एक राष्ट्रीय चुनाव पर अपनी बात रखी। 10 सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में जाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रो पी आर वर्मा तथा आभार प्रो मीनाक्षी मंडलोई ने व्यक्त किया, निर्णायक की भूमिका का निर्वाह डॉ संघमित्रा दुधे, शैलेंद्र शरण, संजय भट्ट , नारायण बाहेती, पंकज लाड़ ने किया। प्रथम दिन के समापन सत्र में निर्णायकों में एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा वक्तृत्व कौशल की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। अजीत कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंचन मुकेश तनवे, राजपाल सिंह तोमर, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन, बालकृष्ण करोड़ी के साथ ही कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!