
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
विधायक श्रीमति तनवे ने उपस्वास्थ्य केन्द्र लोहारी का किया लोकार्पण,
उपस्वास्थ्य केन्द्र बोरगांव खुर्द का किया भूमिपूजन,
खण्डवा ।। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर के वार्डों में जहां संजीवनी केंद्र खोले जा रहे हैं वही ग्रामीण क्षेत्र में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जा रहे हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खण्डवा ब्लॉक के ग्राम लोहारी में शुक्रवार को विधायक श्रीमति कंचन तनवे द्वारा 65 लाख की लागत से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस दौरान श्रीमति तनवे ने लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि म.प्र. सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे है। अब स्वास्थ्य केन्द्र बनने से आसपास के ग्रामों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत 5 लाख तक का निःषुल्क उपचार नागरिकों को मिल रहा है। साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है।विधायक श्रीमती तनवे ने विकासखण्ड खण्डवा के ग्राम बोरगांव खुर्द में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए चयनित भूमि का भूमिपूजन भी किया, जिसकी लागत लगभग 65 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बनने से गांव में ही बहुत सी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आयोजित कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने भी संबोधित कर इस कार्य के लिए क्षेत्र वासियों को शुभकामना दी, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, हरीश कोटवाले, मुकेश तनवे, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन, हरिश सेन जनपद पंचायत अध्यक्ष खण्डवा श्रीमती मीना सिंह सोलंकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया, डॉ.रष्मि कौशल, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया सहित विभिन्न जनप्रतिनधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।












