खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भगोरिया हाट में की छापामार कार्यवाही
सेगांव, बरूड़ एवं ओखला में 15 प्रतिष्ठानों से एकत्र किये खाद्य सामग्री के नमूने
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन – 07/03/2025 :- आमजन को मिलावट रहित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा निरंतर छापामार कार्यवाही की जा रही है। होली एवं भगोरिया पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 07 मार्च को सेगांवा, बरूड एवं ओखला भगोरिया हाट में कार्यवाही कर खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किये हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल आवास्या ने बताया कि 07 मार्च को ग्राम बरूड़ में कैलाश होटल से खाद्य पदार्थ गुड, सेंव एवं जलेबी, श्री श्याम मटका कुल्फी से मटका कुल्फी, श्री आशोक की दुकान से हार कंकन, चने की दाल एवं सेंव, श्री हरीश कुमरावत की दुकान से गुड सेंव एवं सेंव, श्री संतोष वर्मा की दुकान से गुड सेंव एवं जलेबी एवं श्री लक्ष्मी नारायण की दुकान से बेसन, सेंव एवं जलेबी के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।
इसी प्रकार सेगांव में श्री संदीप भाम्बरे की दुकान से खजुर एवं हार कंकन, श्री विनोद मधुकर की दुकान से सेंव एवं गुड सेंव, श्री जगदीश डोले की दुकान से सेंव एवं मैदा, श्री लखन दिलावरें की दुकान से रोस्टेड चना एवं हार ककन, श्री कान्हा किन्जिनिया की दुकान से सेंव एवं जलेबी एवं श्री महेश वर्मा की दुकान से मैदा एवं बेसन के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।
बड़वाह तहसील के ग्राम ओखला में श्री लखन वर्मा की दुकान से मैदा एवं बेसन, श्री राकेश की दुकान से हार कंकन एवं रोस्टेड चना एवं श्री सचिन वर्मा की दुकान से सोयाबीन तेल के नमूने एकत्र कर भोपाल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रयोगशाला जांच में खाद्य सामग्री के नमून मिलावट युक्त एवं अमानक पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। आगामी समय में भी भगोरिया पर्व पर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एआर सोंलकी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एनएस सोंलकी शामिल थे।
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
2 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
2 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न
2 days ago
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
3 days ago
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में मिली मंजूरी
3 days ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल